हरियाणा प्रदेश़ / ( कैथल ब्यूरो )10 अप्रैल : कैथल,10 अप्रैल। डीसी प्रीति ने बताया कि जिला में विभिन्न एजैंसियों द्वारा गत दिवस तक कुल तीन हजार 905 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद गई है। खाद्य एंव आपूर्ति विभाग द्वारा तीन हजार 86 मीट्रिक टन गेहूं तथा हैफेड द्वारा 679 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। उन्होंने बताया कि चीका मंडी में दो हजार 579 मीट्रिक टन, कैथल पुरानी मंडी में 25 मीट्रिक टन, कैथल नई मंडी में 507 मीट्रिक टन तथा कैथल अतिरिक्त अनाज मंडी में 403 मीट्रिक टन, राजौंद मंडी में 140 मीट्रिक टन, सीवन मंडी में 251 मीट्रिक टन गेहूं खरीद की गई। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि मंडी में अपनी फसल को पूरी तरह से सुखाकर लाएं, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो।
गत दिवस तक तीन हजार 905 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद : डीसी प्रीति
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..

