Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedगन्ने की खेती अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करें किसान :...

गन्ने की खेती अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करें किसान : कृष्ण कुमार

 मार्च का महीना गन्ने की बीजाई का सबसे उत्तम समय..

कैथल सहकारी चीनी मिल प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार ने किया गांव द्योरा का दौरा, किसानों को अधिक से अधिक गन्ना लगाने के लिए किया प्रोत्साहित..
कैथल, 13 मार्च: कैथल सहकारी चीनी मिल प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार ने गांव द्योरा का दौरा किया और किसानों को अधिक से अधिक गन्ना लगाने के लिए प्रोत्साहित किया, क्षेत्र में गन्ना उत्पादन में वृद्धि की जा सके। उन्होंने किसानों को प्रमाणित किस्मों की बिजाई करने की सलाह दी।उन्होंने कहा कि हरियाणा देश में गन्ने की फसल का सबसे ज्यादा भाव देने वाला राज्य है। हमें गन्ने की अच्छी पैदावार लेने के लिए बिजाई से लेकर कटाई तक तकनीकी रूप से काम करना होगा। गन्ने की फसल को नकद की फसल कहा जाता है। चीनी मिल द्वारा गन्ने की फसल की अदायगी जल्द कर दी जाती है। गन्ना एक नकदी फसल है जो खराब मौसम व प्राकृतिक आपदा में भी किसानों को अच्छी पैदावार दे सकती है। इस फसल से भूमि की उपजाऊ शक्ति भी बनी रहती है। इसलिए सभी किसान भाई अधिक से अधिक क्षेत्र में गन्ना फसल की बिजाई करे। मार्च का महीना गन्ने की बिजाई का सबसे उत्तम समय है। गन्ने की अगेती किस्म जैसे 15023, सी.ओ.-0118, सी.ओ.-0239, सी.ओ.एच.-160 तथा सी.ओ.-0238 की अधिक से अधिक क्षेत्र में बुआई करें। इन किस्मों की बुआई करने से मिल तथा किसान दोनों को लाभ होता है।उन्होंने बताया कि गांव दयोरा में किसान मग्घर सिंह 21 एकड़ में गन्ने की बीजाई कर रहा है। जिसे देखने के लिए आज यहां पर आए हैं। गन्ने की फसल किसान हित की फसल है। चीनी मिल के अधिकारी व कर्मचारी किसानों को गन्ने की बुवाई, दवाइयों का छिड़काव आदि की जानकारी देते हैं। किसानों को यह भी बताया कि गन्ने का बीज व गन्ने में डाली जाने वाली सभी प्रकार की दवाइयां मिल द्वारा ब्याज मुक्त ऋण पर उपलब्ध करवाई जाती हैं। किसान ज्यादा से ज्यादा गन्ने की फसल लगाएं और अपनी आमदनी बढ़ाएं।  इस अवसर पर उन्होंने किसानों से सीधा संवाद स्थापित किया और नई तकनीकों और विधियों के बारे में जानकारी प्रदान की। इस मौके पर चंद्रभान, सतपाल, मदानिया, मघर सिंह, रणधीर सिंह, विक्रम व  अन्य गन्ना किसान उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments