Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedगांव मोहना के युवराज, का किया किडनैप

गांव मोहना के युवराज, का किया किडनैप

किडनैपर परिजनों से कर रहे हैं 20000 अमेरिकी डॉलर की मांग..
कैथल : किडनैनरों से बेटे की रिहाई की मांग को लेकर गांव मोहना के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक से मिले। गांव वासी कुलदीप ने बताया कि उसके बेटे युवराज को अक्टूबर में विदेश भेजा था। एजेंट ने उसका पासपोर्ट लेकर कहा कि आपके बेटे को अमेरिका एक नंबर में भेज देंगे। एजेंट की बात में आकर मैंने पासपोर्ट दे दिया। इनके साथ मेरी 41 लाख रुपए की डील हुई थी। बात यह भी हुई थी जब बच्चा वहां पहुंच जाएगा तब पैसे दिए जाएंगे। इस बीच युवराज को रास्ते में फंसा कर 14 लख रुपए भी एजेंट ने ले लिए। अब किडनैपरों की तरफ से 20000 अमेरिकी डॉलर की डिमांड की गई है। जब मैंने एजेंट को पूरा मामला बताया तो एजेंट ने कहा कि यह पैसा तो आपको देना पड़ेगा। हमें एक बार फिर से गुमराह करके 8 लाख रुपए मेरे घर से ले गए। ये बातें बीते दिसंबर में हमारे बीच हुई थी। तीन महीने हो गए युवराज से अब कोई बात नहीं हुई। कुलदीप ने बताया कि उसका बेटा अमेरिका में नहीं पहुंचा, गहुहाटमौला में उसको किडनैप करवा दिया। डीएसपी गुरविंदर सिहं ने कहा कि कुलदीप ने एजेंटो के खिलाफ शिकायत दी है। जो भी कानूनी कार्रवाई बनती है, वह कर दी जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments