Saturday, December 27, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedगीता का सार हम सबके लिए बड़ा महत्वपूर्ण है। गीता हमें जीने...

गीता का सार हम सबके लिए बड़ा महत्वपूर्ण है। गीता हमें जीने का ढंग सीखाती है : डीसी प्रीति..

कैथल, 6 दिसंबर: डीसी प्रीति ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी गीता संदेश को जन जन तक पहुंचाने के लिए आगामी 9 से 11 दिसंबर तक गीता जयंती महोत्सव भाई उदय सिंह किला परिसर में भव्य रूप से मनाया जाएगा। तीन दिवसीय इस महोत्सव के माध्यम से गीता के संदेश प्रचार प्रसार के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस बार अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करते हुए यह महोत्सव समरसता का संदेश देने वाला भी होगा। गीता का सार हम सबके लिए बड़ा महत्वपूर्ण है। गीता हमें जीने का ढंग सीखाती है।डीसी प्रीति लघु सचिवालय  स्थित सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान बोल रही थी। उन्होंने कहा कि महोत्सव का शुभारंभ 9 दिसंबर को सुबह 10 बजे हवन से होगा। इसी दिन विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ भी होगा। महोत्सव की श्रृंखला में 11 दिसंबर को सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से माता गेट से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। तीनों दिन सायं के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों व स्कूली बच्चों द्वारा गीता के संदेश पर आधारित प्रस्तुतियां दी जाएंगी।उन्होंने कहा कि भगवद गीता न केवल भारत का आध्यात्मिक ग्रंथ है, बल्कि यह जीवन के हर पहलू के लिए गहन मार्गदर्शन प्रदान करता है। गीता जयंती उत्सव लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत होगा जो गीता के ज्ञान से अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहते हैं। बहुत सी ऐसी महान हस्तियां हुई हैं, जिन्होंने गीता के उपदेश का पालन कर न केवल अपना जीवन सफल बनाया बल्कि आज भी वे लाखों लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं।डीसी ने कहा कि गीता जयंती महोत्सव में विधायक सतपाल जांबा, जिला परिषद चेयरमैन कर्मबीर कौल, नगर परिषद चेयरपर्सन  सुरभि गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़, पूर्व विधायक लीला राम, हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत आदि गणमान्य व्यक्ति विभिन्न कार्यक्रमों में अतिथि के रूप शिरकत करेंगे। आगामी 11 दिसंबर को दोपहर 12 बजे महोत्सव स्थल पर स्कूली बच्चों द्वारा अष्टाध्याय श्लोकोच्चारण होगा। दोपहर 2 बजे माता गेट से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा माता गेट से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए भाई उदय सिंह किला परिसर समारोह स्थल पर संपन्न होगी। इसी दिन विद्क्यार तीर्थ पर सायं साढ़े 5 बजे दीपोत्सव व संध्या आरती का आयोजन होगा। सायं को 5 बजे महोत्सव स्थल पर सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।उन्होंने कहा कि पूरे महोत्सव के आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों की पहले से ही बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इसके साथ-साथ पूरे कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसडीएम अजय कुमार होंगे और शोभा यात्रा के नोडल अधिकारी गुहला एसडीएम कृष्ण कुमार होंगे। आयोजन को सफलता पूर्वक संपन्न करवाने हेतू अलग-अलग अधिकारियों की डयूटियां लगाई गई हैं। शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की बैठक भी ली गई है। इस महोत्सव में शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं पूर्व की भांति इस बार भी पूरी भक्ति भावना से अपनी सहभागिता करेंगी। इस बार गीता जयंती महोत्सव में धार्मिक सद्भाव का संदेश देगा।उन्होंने जिलावासियों से आह्वान किया कि सभी इस गीता जयंती महोत्सव में बढ़चढ़ कर भाग लें। भागवद गीता के श्लोक हमें कर्तव्य पालन, आत्मसंयम, और निष्काम कर्म की शिक्षा देते हैं। हम सभी को गीता के श्लोकों को आत्मसात करना चाहिए। इस मौके पर सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीएसपी बीरभान मौजूद रहे।
मुख्य बिंदू

जन-जन तक गीता का संदेश पहुंचाएगा गीता जयंती महोत्सव
आगामी 9 दिसंबर को भाई उदय सिंह किला परिसर पर हवन से होगा महोत्सव का शुभारंभ
11 दिसंबर को सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से माता गेट से निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा
9 से 11 दिसंबर तक सायं के समय होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जाएगी प्रदर्शनी
गीता जयंती महोत्सव में विधायक सतपाल जांबा, जिला परिषद चेयरमैन कर्मबीर कौल, नगर परिषद चेयरपर्सन
चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़, पूर्व विधायक लीला राम, हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत आदि करेंगे आगामी 9 से 11 दिसंबर तक भाई उदय सिंह किला परिसर में भव्य रूप से मनाया जाएगा गीता जयंती महोत्सव..

डीसी प्रीति ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में प्रेसवार्ता को संबोधित करके गीता जयंती महोत्सव के कार्यक्रमों के बारे में दी जानकारी..
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments