Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedगुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना...

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना जरूरी

 गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाया है। प्राकृतिक खेती से किसानों को लगता है कि नुकसान होगा ये गलत बात है। उन्होंने कहा कि मैंने छठी क्लास से हल चलाया है।क्षेत्र की भूमि बेहतर है। यहां का किसान अन्न पैदाकर देश-विदेश के लोगों का पेट भरता है। आज रासायनिक खेती जहर युक्त खेती हो चुकी है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत शुक्रवार को मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दे रहे थे। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से प्राकृतिक खेती पर किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती करने के लिए देसी गाय के गोबर व गोमूत्र का इस्तेमाल करना चाहिएराज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्राकृतिक खेती को देशभर में बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। किसानों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments