जम्मू-कश्मीर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को जम्मू पहुंच रहे हैं। दूसरे दिन सोमवार को वह कठुआ जिले के संवेदनशील हीरानगर सेक्टर का दौरा करेंगे। जहां वे पाकिस्तान से सटे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित अग्रिम सीमा चौकी का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान गृह मंत्री सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों से बातचीत कर घुसपैठ रोधी तंत्र की समीक्षा करेंगे और मौजूदा सुरक्षा हालात पर उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। गृह मंत्री की इस अहम यात्रा को हाल ही में कठुआ जिले में हुई आतंकी मुठभेड़ और जम्मू-कश्मीर में बढ़ती आतंकी गतिविधियों के संदर्भ में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
गृह मंत्री सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों से बातचीत कर घुसपैठ रोधी तंत्र की समीक्षा करेंगे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..

