मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश स्तर पर एक क्लिक से भेजी किसानों के खातों में राशि..
कैथल, 5 मई। हरियाणा सरकार ने पहली बार गेहूं के सीजन में आगजनी के कारण फसल जलने पर किसानों को शत-प्रतिशत नुकसान पर 30 हजार प्रति एकड़ की दर से मुआवजा राशि दी है। कैथल में करीब 172 एकड़ में आगजनी से नुकसान पर मुआवजा दिया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ से ऑनलाइन एक क्लिक से किसानों के खातों में यह राशि स्थानांतरित की। वीसी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार अंत्योदय की भावना को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है। गरीब परिवारों को लाभ पहुंचाने के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की जा रही है और जिसके तहत पात्र व्यक्तियों तक सीधे लाभ पहुंचाया जा रहा है। सरकार गरीब व्यक्तियों के साथ खड़ी है। डीसी प्रीति ने बताया कि इसके अलावा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दयालु योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0, सामाजिक पेंशन के पात्र व्यक्तियों को लाभ लाभार्थियों को प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि दयालु योजना के तहत भी जिले में पात्र लोगों को सहायता राशि दी गई है। इस योजना के तहत एक लाख 80 हजार सालाना आय वाले परिवार के सदस्य की मृत्यु या स्थाई दिव्यांगता पर आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाती है।

