Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedगोवंश तस्करी मामले में थाना कलायत पुलिस द्वारा 4 आरोपी काबू

गोवंश तस्करी मामले में थाना कलायत पुलिस द्वारा 4 आरोपी काबू

 कैथल, 18 मार्च : जम्मू-कटरा एक्सप्रेस वे पर रविवार देर रात को गौ रक्षा दल कैथल के सदस्यों की सूचना पर  2 वाहनों में  गोवंश तस्करी करने के मामले में थाना कलायत पुलिस के एसएचओ एसआई जयभगवान सिंह की अगुवाई में एसआई विजय कुमार की टीम द्वारा आरोपी बड़ी हैवोवाई लुधियाना पंजाब निवासी गोल्डन, अभि तथा हरीश कुमार व बिंदा कालोनी लुधियाना निवासी दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव खरक पाडवा निवासी राजू की शिकायत अनुसार गोरक्षा दल के हन्नी की सूचना पर कैथल गोरक्षा दल को जानकारी मिली कि दो वाहनों में गाय और सांडों को भरकर गुरुग्राम ले जाया जा रहा है। करनैल, अनिल, राजू समेत अन्य सदस्यों ने वाहनों पर नजर रखनी शुरू की। रात करीब 11:30 बजे पंजाब की ओर से इंट्रा टाटा और महिंद्रा आते दिखे। शक होने पर गोरक्षकों ने उनका पीछा किया और कुछ दूरी पर रोक लिया। चेकिंग करने पर एक वाहन में 2 सांड थे, जबकि दूसरे में 2 सांड और एक गाय लदी थी। चालकों से परमिट और लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। जिस बारे सभी आरोपियों के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज कर लिया गया। सभी आरोपियों मंगलवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments