Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशगोहाना में 25 मई को मनाया जाएगा बीपीएचओ का 12वां स्थापना दिवस

गोहाना में 25 मई को मनाया जाएगा बीपीएचओ का 12वां स्थापना दिवस

 कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा होंगे मुख्य अतिथि..

इंडिया गौरव ब्यूरो ढांड, 21 मई । भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन (रजि.) का 12वां स्थापना दिवस इस बार भव्य स्तर पर 25 मई को गोहाना में आयोजित किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा होंगे। कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए संगठन के शीर्ष पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष नरेश प्रजापति, प्रदेश संरक्षक प्रेम सिंह ठेकेदार, प्रदेश मुख्य महासचिव विनोद डीग, राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक कृष्ण टीक, रामभगत फौजी, करनाल जिला अध्यक्ष मास्टर नरेश पबाना सहित अन्य सदस्यों ने चंडीगढ़ पहुंचकर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, पानीपत पार्षद अजीत कुमार, बिट्टू प्रजापति, अम्बाला शहरी अध्यक्ष सुरेश प्रजापति को निमंत्रण पत्र दिया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में हरियाणा के विभिन्न जिलों से प्रजापति समाज के सैकड़ों सदस्य, युवा, महिलाएं व गणमान्य नागरिक भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता, सम्मान व जागरूकता को बढ़ावा देना है। बीपीएचओ हरियाणा टीम द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम समाज के उत्थान, सामाजिक चेतना और संगठन की उपलब्धियों को समर्पित रहेगा। कार्यक्रम को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments