Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशगौमाता की सेवा के लिए राजीव आर्य ने 11 हजार रुपए की...

गौमाता की सेवा के लिए राजीव आर्य ने 11 हजार रुपए की सहयोग राशि भेंट की

गौशाला पदाधिकारियों ने राजीव आर्य को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल 17 मई । भारतीय किसान यूनियन युवा प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा राजीव आर्य ढांड ने अपने दादा पूर्व सरपंच चैत राम और पिता नसीब सिंह की अपनी नेक कमाई से 11,000 रुपए की दान स्वरूप सहयोग राशि गाय माता की सेवा के गौशाला ढांड पदाधिकारियों प्रधान ओमप्रकाश, सीताराम व लाला शिव कुमार को भेंट की और आगे भी हर साल सहयोग करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर साथ में बबली शर्मा, करण सिंह, तरसेम उपस्थित रहे। इस मौके पर किसान नेता राजीव आर्य ढांड ने कहा कि सभी को गौ माता की रक्षा के लिए बढ़-चढक़र दान देना चाहिए। चाहे वह दान हरे चारे का हो गेहूं का हो जिससे गौ माता की भरण पोषण हो सके, यही हमारी संस्कृति है, जिसमें हम शिक्षा और सेवा का संकल्प लेते हैं। राजीव आर्य ने कहा कि आगे भी हम इस तरह सहयोग करते रहेंगे। यह हमारे लिए एक संभावनापूर्ण भविष्य है, जहां हम जीवन और प्रकृति की रक्षा कर सकें है। गौ माता की सेवा हमारी जिम्मेदारी, हमारा धर्म है। गौशाला पदाधिकारियोंने कहा कि गाय माता की सेवा के लिए सहयोग राशि देने पर राजीव आर्य व अन्य सभी साथियों का तहदिल से धन्यवाद करते हैं। यह दान न केवल गायों के लिए, बल्कि हमारी संस्कृति की रक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने गऊ सेवा के लिए सभी को जागरूक करते हुए कहा कि हमें इस प्रकार के सहयोग को बनाए रखना चाहिए। यह केवल गऊ माता की सेवा नहीं, बल्कि एक संदेश भी है। गौशाला पदाधिकारियों ने गाय माता की सेवा के लिए सहयोग राशि देने पर राजीव आर्य को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments