Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedग्रामीण सफाई कर्मचारियों का मार्च का वेतन जल्द जारी करे सरकार :...

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का मार्च का वेतन जल्द जारी करे सरकार : बसाऊ राम

इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल, 16 अप्रैल। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान बसाऊ राम चंदाना ने प्रैस बयान जारी करते हुए बताया कि हर वर्ष अप्रैल का महीना सभी सफाई कर्मचारियों के लिए बढ़ा महत्वपूर्ण होता है। अप्रैल के महीने में सभी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को अपने बच्चों का स्कूलों में दाखिला करवाना होता है। इस महीने में अनाज भी लेना पड़ता है इसलिए सफाई कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। समय पर वेतन न मिलने के कारण सफाई कर्मचारी न तो अपने बच्चों का दाखिला समय पर अच्छे स्कूलों में करवा सकते हैं और न अनाज समय पर ले सकते हैं। अगर सरकार जल्द से जल्द ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का बजट जारी नहीं करती तो सफाई कर्मचारियों को सडक़ों पर सरकार के खिलाफ उतरना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने गत 24 नवंबर को जींद में वाल्मीकि जयंती पर सफाई कर्मचारियों का वेतन 16000 हजार रुपए से बढ़ाकर 26000 रुपए करने की घोषणा की थी लेकिन 4 माह बीत चुके हैं आज तक हरियाणा सरकार ने 26000 हजार रुपए का पत्र जारी नहीं किया। इसलिए ग्रामीण सफाई कर्मचारियों में हरियाणा सरकार के प्रति काफी रोष है। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने फैसला किया है कि अपनी मांगों को लेकर पूरे देश में 20 मई को हड़ताल करेंगे। हरियाणा भर के सभी ग्रामीण सफाई कर्मचारी भी 20 मई की हड़ताल में बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे और कामयाब करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments