इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल,13 मई।डीसी प्रीति ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग हरियाणा द्वारा जारी अधिसूचना की अनुपालना में जिला के सभी सात खंडों में उप चुनाव से संबंधित ग्राम पंचायतों की वार्ड वाईज ड्राफ्ट मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन 21 मार्च 2025 को मलिफाईंग तिथि मानते हुए 11 अप्रैल 2025 को किया गया था।उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्रोग्राम अनुसार संबंधित जिला निर्वाचक अधिकारी (पंचायत), जिला कैथल / खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारियों द्वारा भिजवाई गई रिपोर्ट के आधार पर हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन नियमों के तहत जिला कैथल की संबंधित ग्राम पंचायतों / पंचायत समिति गुहला व कैथल की वार्डवार मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 13 मई 2025 को किया गया। जिला में सात खंड कैथल, गुहला, सीवन, कलायत, पुण्डरी, राजौन्द व ढाण्ड शामिल हैं।
ग्राम पंचायतों व पंचायत समिति गुहला व कैथल की वार्डवार मतदाता सूचियों का हुआ अंतिम प्रकाशन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..

