Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशग्रीष्मकालीन खाद्य पदार्थों की हुई प्रतियोगिताएं

ग्रीष्मकालीन खाद्य पदार्थों की हुई प्रतियोगिताएं

इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल, 26 अप्रैल : इंदिरा  गांधी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य रंजू गुप्ता के निर्देशन में ग्रीष्मकालीन खाद्य पदार्थों व शीतल पेय पदार्थों की प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। आईजी कालेज गृह विज्ञान की दो प्राध्यापिकाओं आरती सिंगला व मोनिका मोगा ने इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में चारों हाउसेस ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद व अथर्ववेद के नवमी व दसवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। ऋग्वेद हाउस की अनिका कक्षा नौवीं ने प्रथम व पूनम कक्षा दसवीं ने तृतीय स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर सामवेद हाउस की अंतरा कक्षा नवमी रही। स्नेक्स प्रतियोगिता में सामवेद हाउस की कक्षा 11वीं व 12वीं की रवनीत व मोनिका ने प्रथम स्थान हासिल किया, यजुर्वेद की मन्नत कक्षा 12वीं ने द्वितीय तथा अथर्ववेद की एंजेल कक्षा 11वीं ने तृतीय स्थान हासिल किया। सलाद प्रतियोगिता में सामवेद हाउस के नैतिक व आर्यन कक्षा 12वीं ने प्रथम, यजुर्वेद हाउस के सक्षम व विपुल कक्षा ग्यारहवीं ने द्वितीय तथा अथर्ववेद हाउस की रोहित व यश कक्षा 12वीं ने तृतीय स्थान हासिल किया। अग्नि रहित पकवान बनाने में अथर्ववेद की जन्नत कक्षा 12वीं ने प्रथम, सामवेद की हरनूर व चारु कक्षा 11वीं 12वीं ने द्वितीय तथा ऋग्वेद की दिव्यांशी कक्षा 12वीं ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्कूल प्रधान जेबी खुरानिया ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments