Monday, June 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशघमंड से फूलता है व्यक्ति, फल नहीं सकता, जीवन में विनम्रता ही...

घमंड से फूलता है व्यक्ति, फल नहीं सकता, जीवन में विनम्रता ही है सच्चा आभूषण: समाजसेवी

इंडिया गौरव ब्यूरो सीवन, 26 मई।घमंड व्यक्ति को ऊपर उठाने का भ्रम तो दे सकता है लेकिन वास्तविक सफलता और सम्मान पाने से उसे दूर कर देता है। घमंड पर अपने विचार व्यक्त करते हुए समाजसेवी पूर्ण सैनी व समाजसेवी राजकुमार गोयल ने कहा कि जैसे कोई पेड़ जब फलता है तो उसकी डालियां झुक जाती हैं, वैसे ही सच्चे ज्ञान और सफलता से व्यक्ति में नम्रता आनी चाहिए। घमंड से इंसान फूल सकता है, मगर फल नहीं सकता। समाज में कई बार देखने को मिलता है कि जब किसी को थोड़ा अधिकार, पैसा या सम्मान मिल जाता है तो वह स्वयं को दूसरों से बड़ा समझने लगता है। ऐसे लोगों का अंत में न केवल सामाजिक बहिष्कार होता है बल्कि वे अपनों से भी दूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि विनम्रता व्यक्ति का सबसे बड़ा गहना है। विनम्र व्यक्ति ही दूसरों का दिल जीत सकता है और समाज में स्थायी स्थान बना सकता है। उन्होंने युवाओं को विशेष रूप से सलाह दी कि वे अहंकार से दूर रहें और अपने व्यवहार में सहजता रखें। घमंड व्यक्ति की बुद्धि को अंधा कर देता है और उसे उसके वास्तविक कर्तव्यों से भटका देता है। सच्चे ज्ञानी कभी घमंड नहीं करते बल्कि दूसरों की सेवा को ही अपना धर्म मानते हैं। जीवन में जो जितना बड़ा होता है, वह उतना ही विनम्र होता है। जैसे समुद्र सबसे गहरा होते हुए भी शांत होता है, वैसे ही महान आत्माएं अपने आचरण से पहचानी जाती हैं। उन्होंने कहा कि घमंड से न रिश्ते टिकते हैं, न प्रतिष्ठा, इसलिए हर किसी को विनम्रता का मार्ग अपनाना चाहिए क्योंकि वही स्थायी सुख और सफलता का द्वार खोलता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments