नई दिल्ली: चाणक्य ने कुछ ऐसे लोगों का उल्लेख भी किया है जिनके हाथ में कभी पैसा नहीं रुकता।
1.जो लोग अपनी स्वच्छता का ध्यान नहीं रखते। गंदे रहते हैं। या मैले कपड़े पहनते हैं। उनके पास कभी भी धन नहीं टिकता। यदि किसी व्यक्ति की शारीरिक स्वच्छता पर ध्यान नहीं है। जैसे कि उसके दांतों पर गंदगी रहती है। तो वह हमेशा पैसों की समस्या से जूझता है। आचार्य चाणक्य का मानना है कि मां लक्ष्मी उस स्थान पर वास करती हैं जो साफ-सुथरा होता है। इसलिए अगर किसी व्यक्ति के पास धन नहीं टिकता। तो उसे अपनी स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए।
2.जो हमेशा भुक्खड़ स्वभाव के होते हैं। वे भी कभी समृद्धि की ओर नहीं बढ़ पाते। ऐसे लोग धन की कमी से संघर्ष करते रहते हैं।
3.कोई व्यक्ति सूर्योदय से पहले बिस्तर से नहीं उठता और दिन की शुरुआत में आलस्य करता है। तो उसके पास कभी भी धन नहीं टिकता।
4.धन कमाने के बाद यदि कोई व्यक्ति अपने धन का घमंड करता है। उसका धन नष्ट हो जाता है। चाणक्य ने कहा कि जो लोग पैसों के मामले में घमंड करते हैं। और यह भूल जाते हैं कि उनका यह धन मेहनत से आया है। वह धन भी जल्दी ही खत्म हो जाता है। इस घमंड से न सिर्फ मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। बल्कि यह अहंकार रिश्तों में भी दरार डालता है।
5.चाणक्य ने कहा धन के प्रति सही दृष्टिकोण अपनाना बहुत जरूरी है। मेहनत से कमाया गया पैसा कभी भी घमंड या अहंकार का कारण नहीं बनना चाहिए। यदि किसी व्यक्ति को अपने आत्म मूल्य और उद्देश्य को समझने का सही तरीका आता है, तो वह हमेशा धन के मामले में सफल होता है।
👍sahi margdarshan