तार चोरी मामले में काबु किया गया आरोपी सीवन पुलिस गिरफ्त में..
कैथल, 25 मार्च: संपंती विरुद्ध अपराधियों पर एसपी राजेश कालिया के आदेशानुसार शिकंजा कसते हुए जिला पुलिस द्वारा चोरी के अलग अलग 4 मामलों में 6 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहले मामले में एंटी व्हीकल स्टाफ के एसआई जयभगवान की टीम द्वारा आरोपी गांव बालु निवासी अमरजीत को गिरफ्तार कर लिया गया। जो गांव रोहेडियां निवासी सतपाल सिंह की शिकायत अनुसार 3 जून 2021 को पुरानी अनाज मंडी में खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज कर लिया गया। चोरीशुदा बाइक पहले ही बरामद की जा चुकी हैं। दूसरे मामले में थाना तितरम पुलिस के एएसआई सुरेश कुमार की टीम द्वारा आरोपी गांव फरल निवासी राजपाल, सोनू व रोशन को नियमानुसार कार्रवाई तहत गिरफ्तार कर लिया गया। जो गांव हरसोला निवासी आजाद की शिकायत अनुसार 26 फरवरी की रात्री को उसके खेत से मोटर स्टार्टर, 60 फुट तार, इन्वर्टर, बैटरी, एक पंख, चूल्हा सिलेंडर, ट्रैक्टर टोचन आदि सामान चोरी कर ले गया। जिस बारे थाना तितरम में मामला दर्ज कर लिया गया। तीनो आरोपी किसी अन्य मामले में जिला जेल में बंद थे, जिनकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए माननीय न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। तीसरे मामले में थाना गुहला पुलिस के एएसआई भूपेंद्र सिंह की टीम द्वारा आरोपी गांव सलेमपुर निवासी राहुल कुमार को काबु कर लिया गया। जो गांव खरोदी निवासी अर्जुन की शिकायत पर थाना गुहला में दर्ज मामले अनुसार 21 मार्च को उसकी आटा चक्की दुकान से गेहूं का थैला चोरी करने आए उपरोक्त आरोपी राहुल को मौके से काबू कर लिया गया था। चौथे मामले में थाना सीवन पुलिस के एएसआई नरेंद्र सिंह की टीम द्वारा आरोपी सीवन निवासी सुखविंद्र सिंह उर्फ कालू को काबू कर लिया गया। जो खेड़ी गुलाम अली निवासी खेम सिंह की शिकायत पर थाना सीवन में दर्ज मामले अनुसार उसके खेत कोठा से 24 मार्च को 30 फुट समर्सिबल तार उपरोक्त आरोपी सुखविंद्र सिंह चोरी कर ले गया। जिसके कब्जे से चोरीशुदा 7 फुट चोरीशुदा तार बरामद कर ली गई। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


