Monday, June 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशचौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय में प्रो. विनीता को सेवानिवृत्ति पर दी...

चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय में प्रो. विनीता को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई

कालेज समिति ने प्रो. विनीता को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित..

इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल / ढांड 29 अप्रैल :चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय, ढांड-डडवाना में प्रोफेसर विनीता ने अपनी लगभग 27 साल की सेवाएं पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्ति प्राप्त की है। प्रोफेसर विनीता ने अपने कार्यकाल के दौरान महाविद्यालय के विकास और छात्राओं के शैक्षिक उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सर्वप्रथम प्रोफेसर विनीता एवं महाविद्यालय के प्रधान चौधरी तेजवीर सिंह एवं परिवार के सभी सदस्यों द्वारा महाविद्यालय के संस्थापक चौ. ईश्वर सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उनको नमन किया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर एवं पुष्प अर्पित करकेचरणों में फूल अर्पित करके किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. पूनम कैरो द्वारा बहुत ही प्रभावी तरीके से किया गया, जिसमें अनु धुन्ना, भावना और डॉ. मंजू ने पूरा सहयोग दिया। महाविद्यालय के प्रधान चौ. तेजवीर सिंह और प्रबंधन समिति के सदस्य, जिनमें उप प्रधान जीत सिंह, महासचिव लाला देशराज और खजांची जयपाल भी मौजूद थे। उन्होंने प्रोफेसर विनीता की सेवाओं की प्रशंसा की और उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता शर्मा ने प्रोफेसर विनीता के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सेवाएं महाविद्यालय के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण रही हैं। महाविद्यालय के शिक्षक गणों ने भी उनके प्रयासों की सराहना की और उनके साथ बिताए गए समय को याद किया। इस अवसर पर डॉ. पूनम ने कहा कि प्रोफेसर विनीता का स्थान इस महाविद्यालय में कोई और नहीं ले सकता है, वह महाविद्यालय रूपी हीरे में जड़े हुए एक कोहिनूर के समान है। कॉलेज की छात्राओं ने भी इस अवसर पर अपने विचार सांझा किए और मैडम के साथ बिताए गए कुछ यादगार पलों को सांझा किया। उन्होंने प्रोफेसर विनीता के मार्गदर्शन और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। महाविद्यालय परिवार प्रोफेसर विनीता के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता है और उम्मीद करता है कि वे अपने आगामी जीवन में सुख और समृद्धि का अनुभव करेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments