ढांड, 29 अगस्त (): चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय, ढांड डडवाना, कैथल में आज राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। यह दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम उच्चतर शिक्षा विभाग, पंचकूला द्वारा आयोजित प्रोग्राम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लेकर किया गया। इसके
बाद छात्राओं ने दौड़ और एथलेटिक्स जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे खेल मैदान में जोश और उमंग का वातावरण छाया रहा। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. संगीता शर्मा ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, सहयोग और आत्मविश्वास का संचार करते हैं। उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित
किया। इस दौरान शारीरीक विज्ञान विभाग से मैडम नेहा छात्राओं को खेलों में भाग लेने के लिए अपने व्याख्यान से प्रेरित किया। राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित प्रतियोगिताओं ने महाविद्यालय में खेल भावना और सामूहिकता को बढ़ावा दिया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और छात्राओं ने मेजर ध्यानचंद के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

