Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedजन औषधि केंद्र पर उपलब्ध हैं सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली दवाईंयां,...

जन औषधि केंद्र पर उपलब्ध हैं सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली दवाईंयां, आमजन उठाएं इस केंद्र का लाभ: डीसी प्रीति जिला नागरिक अस्पताल में मनाया गया जन औषधि दिवस

कैथल, 7 मार्च: शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में जन औषधि दिवस मनाया गया। इसमें डीसी प्रीति ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इसके बाद उन्होंने केंद्र का निरीक्षण किया तथा बारिकी से जानकारी हासिल की। डीसी प्रीति ने कहा कि जिला वासियों को इस केंद्र के तहत सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाईंया उपलब्ध होती हैं। हर साल सात मार्च को जन औषधि दिवस मनाया जाता है, ताकि आमजन को इस योजना के प्रति जागरूक किया जा सके। इन केंद्रों पर जैनरिक दवाओं 80 प्रतिशत तक सस्ते दामों पर उच्च गुणवता वाली दवाईयां उपलब्ध रहती है। देश में 15 हजार से अधिक जन औषधि केंद्र खोले गए हैं।उन्होंने मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि जो भी योजनाएं चल रही है, हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए शिविरों का आयोजन करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद व्यक्ति इस योजना का लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि कम दाम में उच्च गुणवत्ता वाली दवाईयों मिलने से इलाज आसान होगा। महंगी दवाईयों पर खर्च कम होगा, जिससे परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी। सिविल सर्जन डॉ. रेणू चावला ने डीसी प्रीति का स्वागत किया तथा उन्हें प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस मौके पर पीएमओ डॉ. सचिन मांडले, डॉ. आरडी चावला, डॉ. धर्मपाल व अन्य अधिकारी व स्टाफ मौजूद रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments