कैथल, 27 मार्च। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्कूल मुखियों को संबोधित करने के बाद जैसे ही डीसी प्रीति स्कूल से बाहर निकलीं तो उनकी नजर स्कूल के गेट के निकट एक टाट पट्टी पर चल रही बच्चों की कक्षा पर गई। उन्होंने गाड़ी रुकवाई और बच्चों से बातचीत करने के लिए उनके बीच पहुंच गईं। डीसी ने जब बच्चों को पढ़ा रही अध्यापिका से पूछा तो पता चला कि यह कक्षा नर नारायण सेवा संस्थान द्वारा चलाई जा रही है। जिसमें झुग्गी-झोपड़ियों के बच्चों को पढ़ाया जाता है। यह सायं के समय कक्षा लगाई जाती है। डीसी ने बच्चों से उनकी कक्षा सहित उनके नाम पूछे और उनसे बातचीत की। उसके बाद डीसी ने डीईओ रामदिया गागट को मौके पर बुलाकर सभी बच्चों के कागजात पूरे करवाकर सरकारी स्कूल में दाखिला सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ-साथ डीसी ने सभी बच्चों के स्वास्थ्य की जांच, विभागीय नियमानुसार वर्दी, पुस्तकें व अन्य सहायता करने के निर्देश दिए। डीसी ने संस्था के प्रयासों की भी सराहना की।
जब टाट-पट्टी पर बैठे बच्चों को देख डीसी ने गाड़ी रुकवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..


