Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeनई ‎दिल्लीजयशंकर का बचाव कर रहे भाजपा सांसद को कांग्रेस का करारा जवाब

जयशंकर का बचाव कर रहे भाजपा सांसद को कांग्रेस का करारा जवाब

इंडिया गौरव ब्यूरो नई दिल्ली, 23 मई । सैन्य कार्रवाई से पाकिस्तान को सूचित करने पर विदेश मंत्री एस

जयशंकर को आड़े हाथ ले रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद

निशिकांत दुबे के पलटवार का करारा जवाब देते हुए कांग्रेस ने कहा है कि श्री दुबे जिस समय का

हवाला दे रहे हैं तब तत्कालीन केंद्र सरकार से कांग्रेस समर्थन वापस ले चुकी थी।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि भाजपा सांसद जिस तथ्य को लेकर विदेश मंत्री

का बचाव कर रहे हैं उसकी उन्हें सही जानकारी नहीं है इसलिए इस बारे में सहयोगी सांसद नीरज

शेखर से ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं।

उन्होंने भाजपा सांसद का जवाब देते हुए लिखा इस व्यक्ति की जानकारी दुरुस्त कर दें कि कांग्रेस

पार्टी ने चंद्रशेखर सरकार से समर्थन फरवरी 1991 में ही वापस ले लिया था। दसवीं लोकसभा के

चुनाव घोषित हो चुके थे। आगे की जानकारी के लिए यह अपनी पार्टी के साथी एमपी नीरज शेखर से

संपर्क कर सकते हैं। 

गौरतलब है कि   दुबे ने श्री गांधी को संबोधित करते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था

 राहुल गांधी जी यह आपकी बनाई हुई सरकार के समय का समझौता है। वर्ष 1991 में आपकी पार्टी

समर्थित सरकार ने यह समझौता किया कि किसी भी आक्रमण या सेना के मूवमेंट की जानकारी का

आदान प्रदान भारत एवं पाकिस्तान एक दूसरे से करेगा। क्या यह समझौता देशद्रोह है। कांग्रेस का

हाथ पाकिस्तानी वोट बैंक के साथ, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी

आपको शोभा देता है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments