हरियाणा प्रदेश़ / कैथल, 8 अप्रैल। जर्मनी भेजने के सब्जबाग दिखाकर लाखों रुपए ठगी करने के मामले की जांच इकनॉमिक सैल के एएसआई सुरेंद्र सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी कलायत निवासी लक्ष्मी नारायण उर्फ विनोद को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि गांव सजूमा निवासी श्रीपाल की शिकायत अनुसार उसका बेटा कुलदीप विदेश जाना चाहता था। इसके लिए उसने एजेंट लक्ष्मी नारायण उर्फ विनोद, उसकी पत्नी सुशीला और विलेश निवासी कलायत से बात की। आरोपियों ने कुलदीप को जर्मनी भेजने की बात कही और उसके दस्तावेज ले लिए। इसके साथ ही अप्रैल और मई 2024 में उससे 12.50 लाख रुपए भी ले लिए। रुपए लेने के बाद आरोपियों ने कहा कि वे जल्द ही कुलदीप को जर्मनी भेज देंगे। काफी इंतजार करने के बाद जब आरोपियों ने उसके बेटे को विदेश नहीं भेजा तो उसने इस संबंध में एजैंटों से बात की। फिर भी आरोपी उसे झांसा देते रहे। आरोपियों ने उसके बेटे को विदेश नहीं भेजा। तंग आकर जब उन्होंने अपने रुपए वापस मांगे तो वे भी नहीं दिए। उन्हें धमकी दी कि रुपए मांगे तो जान से मार देंगे। जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया। आरोपी के कब्जे से 20 हजार रुपए बरामद किए गए। आरोपी अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
जर्मनी भेजने के नाम पर लाखों रुपए ठगी मामले में इकनॉमिक सैल द्वारा आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..


