इंडिया गौरव ब्यूरो फरीदाबाद , 23 अप्रैल : केजीपी एक्सप्रेसवे पर गांव छायसा के पास जांलधर से मथुरा वृंदावन जा रही मिनी बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। बस में 18 सवारी बैठी हुई थी। जिसमें से 8 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में कई महिलाएं भी शामिल है। सभी घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह 3 बजे की है। माना ऐसा भी जा रहा है कि ट्रक चालक को नींद की झपकी आने के कारण ये एक्सीडेंट हो सकता है। छायसा थाना पुलिस को जैसे ही हादसे की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और बस के अंदर से घायलों को निकाला। जिसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है।
जांलधर से वृंदावन जा रही मिनी बस को ट्रक ने मारी टक्कर 8 घायल..
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..

