Sunday, June 15, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदेश - विदेशजापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये

जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये

टोक्यो, 02 जून । जापान के होक्काइडो के पूर्वी तट पर सोमवार तड़के भूकंप के तेज

झटके महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गयी। जापान मौसम विज्ञान

एजेंसी ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार आज तड़के 3:52 बजे

भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। भूकंप के झटके होक्काइडो प्रान्त के पूर्वी क्षेत्र में ताइकी और

उराहोरो क्षेत्रों में महसूस किये गये। भूकंप को केन्द्र 41.7 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 143.7 डिग्री पूर्वी

देशांतर पर स्थित था। एजेंसी ने बताया कि समुद्र के ज्वार के स्तर में कुछ परिवर्तन हो सकता है,

लेकिन सुनामी से कोई नुकसान होने का खतरा नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments