Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedजिला उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश सैनी हुए सेवानिवृत

जिला उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश सैनी हुए सेवानिवृत

 हरियाणा प्रदेश /  कैथल, 31 मार्च। जिला उच्च शिक्षा अधिकारी एवं श्री कपिल मुनि राजकीय महिला कॉलेज कलायत के प्रिंसीपल डा. राजेश सैनी विभाग में 35 वर्षों की सेवा देने उपरान्त सेवानिवृत्त हो गए। इस उपलक्ष्य में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अतिरिक्त उपायुक्त आईएएस दीपक बाबू लाल करवा सहित जिले भर के अधिकारियों, कर्मचारियों, समाजसेवी लोगों सहित परिवार के लोगों ने भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए विदाई दी।  उन्होंने लेक्चरर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्राचार्य के पद पर अपनी सेवाएं दी है। श्री कपिल मुनि राजकीय महिला कालेज कलायत के सीनियर प्रोफेसर डॉ. सुनील गर्ग ने बताया कि   डा. राजेश सैनी ने विभाग में अपनी बेहतरीन सेवाएं दी। उन्होंने अपनी कार्यशैली से विभाग में एक अलग ही छाप छोड़ी हैं, जिससे अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरणा मिलती रहेगी। उन्होंने विभाग में ईमानदारी से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है, जोकि आने वाले लोगों के लिए प्रेरणादायक है। इन्होंने अपने कार्य के साथ-साथ कार्यालय के अन्य कार्यों में भी रूचि लेकर काम किया है, जोकि सराहनीय है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments