Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedजिला कैथल में विभागीय खेल नर्सरी का संचालन होगा एक अप्रैल से--विभिन्न...

जिला कैथल में विभागीय खेल नर्सरी का संचालन होगा एक अप्रैल से–विभिन्न खेल स्टेडियमों में 29 मार्च को होंगे ट्रायल :- डीएसओ राजरानी

कैथल, 27 मार्च।  जिला खेल अधिकारी राजरानी ने बताया कि खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा जिला कैथल में विभागीय खेल नर्सरी का संचालन एक अप्रैल से किया जाएगा। खेल नर्सरियों के ट्रायल 29 मार्च को सुबह नौ बजे विभिन्न खेल स्टेडियमों में लिए जाएंगे।उन्होंने बताया कि कुश्ती के लिए गांव बात्ता के राजीव गांधी खेल स्टेडियम (लड़के), जुडों के लिए पट्टी अफगान स्थित जी.जी.एस खेल स्टेडियम (लड़के व लड़की), जिम्नास्टिक के लिए फतेहपुर राजीव गांधी खेल स्टेडियम (लड़के व लड़की), हैंडबॉल के लिए मलिकपुर स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम (लड़के), एथैलेटिक्स के लिए भागल स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम (लड़के व लड़की), खो-खो के लिए गांव भाणा स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम (लड़के), बास्केटबॉल के लिए कैथल चौ छोटू राम इंडोर स्टेडियम (लड़के ), कबड्डी के लिए कैथल चौ छोटूराम इंडोर स्टेडियम (लड़के), फुटबॉल के लिए फतेहपुर पूंडरी राजीव गांधी खेल स्टेडियम (लड़के व लड़की ), आर्चरी के लिए गांव भागल स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम (लड़के व लड़की), हैंडबॉल के लिए पट्टी अफगान स्थित जी.जी.एस खेल स्टेडियम (लड़के व लड़की), हैंडबॉल के लिए क्योड़क स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम (लड़के व लड़की) स्थान निर्धारित किए गए हैं तथा प्रशिक्षकों की ड्यूटियां लगाई गई है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों की जन्म तिथि 1 जनवरी 2006 से आंकी जाएगी। नर्सरी में खिलाड़ियों के आयु वर्ग 8 से 14 व 15 से 19 रहेगें। खिलाड़ी अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फैमली आई-डी, बैंक खाता कॉपी औरिजनल की छायाप्रति तथा एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आएं। सभी इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित स्थान व समय पर ट्रायल के लिए पहुंचे और संबंधित प्रशिक्षकों से संपर्क करें। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments