Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedजिला निर्वाचन अधिकारी प्रीति ने किया स्ट्रॉग रूम व मतगणना केंद्रों का...

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रीति ने किया स्ट्रॉग रूम व मतगणना केंद्रों का निरीक्षण

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था व मतगणना की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश..

कैथल, 7 मार्च: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रीति ने नगर पालिका कार्यालय भवन कलायत तथा राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन में बनाए गए ईवीएम स्ट्रांग रूमों व मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ईवीएम मशीनों की सुरक्षा को लेकर स्ट्रांग रूम को अच्छी तरह देखा। साथ ही मतगणना के दिन परिसर की बैरिकेडिंग को लेकर भी व्यापक चर्चा हुई।उन्होंने कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करें कि स्ट्रांग रूम क्षेत्र में बिना अनुमति और पास के कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकेगा। कंट्रोल रूम में स्ट्रांग रूम परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की निरन्तर मॉनिटरिंग चलती रहे। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग की पूरी व्यवस्था में जरा सी भी चूक नहीं होनी चाहिए और मतगणना का कार्य चुनाव आयोग की एसडीएम एवं कलायत आरओ अजय हुड्डा तथा गुहला एसडीएम एवं सीवन आरओ कैप्टन प्रमेश कुमार ने डीसी प्रीति को स्ट्रांग रूम में किए गए प्रबंधों से अवगत करवाते हुए कहा कि चुनाव आयोग की हिदायता अनुसार पूरी व्यवस्था की गई है। इन स्थानों पर सुरक्षात्मक दृष्टि से सीसीटीवी कैमरों, सिक्योरिटी फोर्स के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments