Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशजिला सर्व ब्राह्मण धर्मशाला में परशुराम जयंती पर हुआ आयोजन

जिला सर्व ब्राह्मण धर्मशाला में परशुराम जयंती पर हुआ आयोजन

इंडिया गौरव ब्यूरो 29 अप्रैल  कैथल।यहां ब्राह्मण धर्मशाला में परशुराम जयंती पर जिला भर के ब्राह्मणों ने भार्गव का जय घोष कर यज्ञ में आहुतियां डाली और विश्व के कल्याण की कामना की। पंडित प्रेम प्रकाश ने वैदिक रीति रिवाज से मंत्रों का उच्चारण कर यज्ञ संपन्न करवाया। ‌डॉ प्रदीप शर्मा व डॉ. जयंती शर्मा यज्ञ में मुख्य यजमान रहे। यज्ञ पुरोहित पंडित प्रेम प्रकाश शास्त्री ने मंत्रों का उच्चारण कर उनका हिंदी में अनुवाद कर अर्थ बताते हुए कहा कि यज्ञ के दौरान परशुरामाय नम: मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करना बेहद शुभ माना जाता है। इस बार अक्षय तृतीया पर आज के दिन त्रिपुष्कर और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम हिन्दू धर्म की उन आठ चिरंजीवी में से हैं जिनका उल्लेख रामायण से लेकर महाभारत तक मिलता है। उन्हें न्याय और धर्म की रक्षा करने वाला अवतार माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, परशुराम जी का जन्म वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि यानी अक्षय तृतीया के दिन हुआ था। इस दिन को बेहद शुभ माना जाता है क्योंकि परशुराम जी का अवतरण धरती पर अधर्म को खत्म करने के लिए हुआ था।  इस मौके पर मनदीप सिरटा, सुमन शर्मा, नरेश भारद्वाज, प्रभात शर्मा, सीमा शर्मा, योगी शर्मा, बालकिशन शास्त्री, रामकुमार शर्मा सिंगवाल, बीरबान करोड़ा, राजेंद्र शर्मा, कपिल खेड़ी, विकास गुहना, मनदीप बाबा लदाना, ईश्वर पाड़ला, सुरेश जांझ, रामलाल शास्त्री, आनंद शर्मा, अशोक सिरसल, हरिओम मास्टर, अमित सांघण व गौरव शर्मा मौजूद रहे।

11 मई को शहर में निकलेगी परशुराम जी की पालकी

बता दें कि 11 मई को धर्मशाला में परशुराम जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली मुख्य अतिथि होंगे और अध्यक्षता क्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल करेंगे। कार्यक्रम के समापन पर शहर में भगवान परशुराम जी की पालकी सजाकर शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा अन्य देवी देवताओं की झांकियां भी सजाई जाएंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments