Thursday, March 26, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedजिले के समाधान शिविरों में आई 20 शिकायतें, नौ का हुआ मौके...

जिले के समाधान शिविरों में आई 20 शिकायतें, नौ का हुआ मौके पर समाधान..

कैथल 28 नवंबर: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार तथा डीसी प्रीति के मार्गदर्शन में लघु सचिवालय, एसडीएम कार्यालय, नगर परिषद व नगर पालिका कार्यालयों में समाधान शिविरों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है, जहां संबंधित अधिकारियों द्वारा आमजन की समस्याएं सुनी जा रही हैं। वीरवार को जिले के सभी समाधान शिविरों में कुल 20 शिकायतें आई, जिनमें से नौ शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। अन्य शिकायतों के त्वरित निपटान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
कैथल लघु सचिवालय में चार शिकायतें दर्ज हुई, इनमें से दो का मौके पर ही समाधान हो गया। गुहला उपमंडल कार्यालय में पांच शिकायतें आई, जिनका मौके पर समाधान किया गया। कलायत उपमंडल पर कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई। वहीं नगर परिषद कैथल में 11 शिकायतें प्राप्त हुई, इनमें से दो का मौके पर ही समाधान हो गया। अन्य के लिए जल्द समाधान करने के निर्देश जारी किए गए।डीसी प्रीति ने कहा कि समाधान शिविर हरियाणा सरकार की एक अच्छी पहल है। आमजन को एक ही छत के नीचे सभी विभागों से जुड़े अधिकारी मौजूद रहते हैं, जिससे किसी समस्या का जल्द समाधान होना संभव हो जाता है। आमजन को इन शिविरों का लाभ उठाना चाहिए। यह समाधान शिविर प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह नौ बजे से लेकर 11 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments