Thursday, March 26, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedजिले भर में हर्ष व उमंग से मनाई होली

जिले भर में हर्ष व उमंग से मनाई होली

कैथल : जिले भर में होली पर्व हर्षोल्लास व उमंग से मनाया गया। जिला वासियों ने गुलाल व रंग खेलकर आपस में प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। सुबह ही छोटे बच्चे हाथों में पिचकारियां व रंग लेकर गलियों में निकल पड़े थे। सभी दोस्त और रिश्तेदार भी होली के रंग में सराबोर नजर आए। होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि यह बुराई पर अच्छाई की जीत, सामाजिक समानता, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक भी है। त्योहारों की असली सुंदरता तभी प्रकट होती है जब हर वर्ग के लोग इसमें समान रूप से शामिल हों। हम समाज के उपेक्षित वर्गों को साथ लेकर चलें और उनके जीवन में भी रंगों की तरह खुशियां भरें। हर त्योहार को आपस में मिलकर मनाएं। विशेष तौर पर बच्चों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाया तथा खूब मस्ती की। सभी ने एक दूसरे को होली की शुभ कामनाएं दी और इसे खुशी खुशी मनाने का संदेश दिया। होली जीवन में रंग भरने का त्योहार है। होली को संपूर्ण सद्भाव व प्रेम से मनाना चाहिए। होली के कारण बाजार बंद रहे। कुछ क्षेत्रों में कोरड़ा होली भी देखने को मिली जिसमें महिलाओं ने कोरड़े के साथ पुरुषों की खूब पिटाई की। इससे पूर्व गुरुवार को होलिका दहन भी किया गया। लोगों ने होली की पूजा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments