Thursday, March 26, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedजीवन में सफल होने के लिए परिश्रम और अनुशासन बहुत जरूरी :...

जीवन में सफल होने के लिए परिश्रम और अनुशासन बहुत जरूरी : ज्योति सैनी

जवाहर नवोदय विद्यालय कैथल में किया गया परीक्षा परिणाम उद्घोषणा एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन…
हरियाणा /  कैथल, 1 अप्रैल। पीएमश्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय तितरम कैथल में मंगलवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम उद्घोषणा एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कैथल भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विद्यालय के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि ज्योति सैनी ने विद्यार्थियो को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में सफल होने के लिए परिश्रम और अनुशासन बहुत जरूरी है। विद्यार्थी जीवन में किए गए परिश्रम का फल जीवन भर काम आता है। विद्यार्थी को अपने भविष्य के लिए सदैव सजग रहना चाहिए। जीवन में लक्ष्य हमेशा ऊंचा रखें और उसे पाने के लिए एक पल भी व्यर्थ न गवाएं। बुरी संगत एवं नशे आदि से दूर रहना चाहिए। शिक्षा के साथ साथ सांस्कृतिक एवं खेलकूद आदि गतिविधियों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। विद्यालय की प्राचार्या सुचिता गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित किया और उन्हें कड़ी मेहनत व आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वहीं, उप-प्राचार्य डालचंद गुप्ता ने आगामी सत्र के लिए सभी छात्रों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समस्त विद्यालय स्टाफ ने विद्यार्थियों के सतत विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। अभिभावकों ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना की और इस तरह के कार्यक्रमों को प्रेरणादायक बताया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments