Sunday, December 7, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशजॉब गारंटी देने वाली भाजपा सरकार एचकेआरएन कर्मचारियों को हटाने में लगी...

जॉब गारंटी देने वाली भाजपा सरकार एचकेआरएन कर्मचारियों को हटाने में लगी : सुल्तान जडौला

कहा : सरकार अपने वायदे में कायम रहते हुए कर्मचारियों को उसी पद पर नियमित करें

इंडिया गौरव ब्यूरो ढांड, 14 मई : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुल्तान सिंह जडौला ने कहा कि तीसरी बार सत्ता में आने के बाद से कर्मचारियों को जॉब गारंटी देने वाली भाजपा सरकार एचकेआरएन कर्मचारियों को हटाने में लगी हुई है। कभी किसी विभाग से कर्मचारी निकाले जा रहे है तो कभी किसी और विभाग से। एचकेआरएन के तहत कार्यरत कर्मचारी पूरी योग्यता रखते है तभी काम कर रहे है ऐसे में भाजपा सरकार को अपने वायदे में कायम रहते हुए इन्हें नौकरी से हटाने के बजाए उन्हें उसी पद पर नियमित किया जाए। नई अनाज मंडी ढांड में अपने प्रतिष्ठान पर बातचीत करते हुए पूर्व विधायक सुल्तान सिंह जडौला ने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से किए गए वायदों को भूलकर आज भाजपा सरकार जनता का शोषण करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। आज सभी को पता चल चुका है कि भाजपा सरकार झूठी घोषाणाएं और वायदे करने वाली सरकार है। इस सरकार के पास जुमलों के सिवाय कुछ नहीं है। इस सरकार ने सभी के साथ विश्वासघात किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुल्तान सिंह जडौला ने कहा कि चुनाव के समय भाजपा द्वारा सभी से लंबे चौड़े चुनावी वायदे किए जाते है, लंबी-लंबी घोषणाएं की जाती है पर सत्ता में आते ही भाजपा दूध में मक्खी की भांति जनता को बाहर निकालकर फेंक देती है। भाजपा का काम ही जनता का शोषण करना है, आज उससे हर वर्ग के लोग परेशान है, किसान पहले ही वर्षों से आंदोलनरत है, कर्मचारी आए दिन सडक़ पर आकर प्रदर्शन कर रहे है, महिलाओं ने भी मोर्चा खोला हुआ है। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुल्तान जडौला ने कहा कि चुनाव के समय भाजपा द्वारा एचकेआरएन कर्मचारियों से वायदा किया गया था कि उन्हें नौकरी से नहीं हटाया जाएगा इसके लिए वाकायदा अधिसूचना भी जारी की गई जिसमें शर्त लगा दी गई यानि कर्मचारियों को धोखा दिया गया। कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी रोष है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments