Thursday, March 26, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedझुग्गी-झोपडि़यों में स्वास्थ्य जांच शिविरों का हुआ आयोजन--जरूरतमंद रोगियों को वितरित की...

झुग्गी-झोपडि़यों में स्वास्थ्य जांच शिविरों का हुआ आयोजन–जरूरतमंद रोगियों को वितरित की गई दवाईयां :- सचिव रामजी लाल

कैथल, 10 मार्च: डीसी प्रीति के दिशा-निर्देशानुसार जिला रैडक्रॉस सोसायटी कैथल द्वारा टीबी परियोजना के अन्तर्गत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन अनाज मण्डी कैथल के नजदीकी झुग्गी झोपड़ी में किया गया । इस शिविर में जरूतमंद रोेगियों को स्वास्थ्य जांच करके दवाईयां वितरित की गई।जिला रैडक्रॉस सचिव रामजी लाल ने बताया कि कैथल टीबी से मुक्ति की ओर अग्रसर है। टीबी हारेगा-देश जीतेगा। टीबी के लक्षण आएं-तुरन्त डाक्टर के पास जाएं। दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार आना, रात में पसीना आना, भूख न लगना और वजन घटना आदि टीबी के प्रमुख लक्षण है। आधुनिक जांच और ईलाज की सुविधा सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में मुफ्त उपलब्ध है। टीबी के जीवाणु खांसने और छीकनें से फैलते है। खांसते समय मुंह ढक कर रखें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दी गई सभी सुविधाए सरकारी और प्राईवेट मरीजों के लिए मुफ्त उपलब्ध है। अच्छा खान-पान न करने वालों को टीबी ज्यादा होती है, क्योंकि कमजोर इम्यूनिटी से उनका शरीर बैक्टीरिया का वार नही झेल पाता। जब कम जगह में ज्यादा लोग रहते है तब इन्फैक्शन तेजी से फैलता है। स्मोकिंग करने वाले को टीबी का खतरा ज्यादा होता है। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के तहत लोगों को प्रतिमाह डाइट राशन, घर-घर जाकर लोगों को दवाईयां व जरूरतों को पूरा किया जा रहा है । बीमारी से घृणा करनी चाहिए न कि बीमार से। बीमारी चाहे कोई भी हो ,बीमार व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत रहना चाहिए । टीबी के रोगियों को चाहिए कि वे अपनी दवा समय पर करते रहे। सामाजिक व स्वैच्छिक संस्थाओं से अपील है कि वे टीबी से ग्रस्त व्यक्तियों के लिए राशन किट उपलब्ध करवाने में अपना पूर्ण सहयोग देवें।उन्होंने बताया कि इसी श्रृंखला में 11 मार्च को लघु सचिवालय के पीछे झुग्गी-झोपड़ी, बस स्टेंड के नजदीक झुग्गी-झोपड़ी, 12 मार्च को हनुमान वाटिका व गुडविल होटल कैथल के नजदीक व सीवन बाईपास कैथल में झुग्गी-झोपडी में जरूरतमंद रोगियों के स्वास्थ्य की जांच का आयोजन किया जाएगा । इस मौके पर सिविल अस्पताल कैथल से टीबी इन्चार्ज सन्दीप बातिश एवं उनकी टीम, डॉ. बीरबल दलाल, पवन कुमार, रामपाल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments