कैथल,: पी.ओ./बेलजंपरो की धरपकड़ के लिए एसपी राजेश कालिया के निर्देशानुसार चलाई जा रही मुहिम अंतर्गत थाना सीवन पुलिस के एचसी राजेश कुमार द्वारा वर्ष 2023 के दौरान टावर के उपकरण चोरी करने के मामले में उद्घोषित अपराधी गांव खेड़ी गुलाम अली निवासी आरोपी बिट्टु राम को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बाला जी कालोनी कैथल निवासी मनोज कुमार की शिकायत अनुसार 13 दिसंबर 2023 को सीवन क्षेत्र में गांव पिसौल में स्थित टावर के बीबीयू उपकरण बिट्टु राम चोरी कर ले गया था। आरोपी बिट्टू राम को पुलिस द्वारा उक्त मामले में गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया था, लेकिन आरोपी न्यायालय से जमानत लेने उपरांत न्यायालय में दोबारा हाजिर नहीं हुआ था और भूमिगत हो गया था। आरोपी को न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में 4 फरवरी 2025 को पीओ घोषित कर दिया था। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
टावर के उपकरण चोरी करने के मामले में बेल जंपर थाना सीवन पुलिस द्वारा काबू
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..

