Sunday, June 15, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदेश - विदेशट्रंप के समधी होंगे फ्रांस के नए राजदूत

ट्रंप के समधी होंगे फ्रांस के नए राजदूत

वाशिंगटन, 20 मई । अमेरिकी सीनेट ने रियल एस्टेट कारोबारी चार्ल्स कुशनर की फ्रांस के

राजदूत के रूप में नियुक्ति पर मुहर लगा दी है। कुशनर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जैरेड

कुशनर के पिता हैं। कर चोरी और चुनाव प्रचार अभियान के दौरान अवैध रूप से दान करने के

आरोप में सालों पहले दोषी ठहराए गए चार्ल्स कुशनर को दिसंबर 2020 में ट्रंप ने माफी दे दी थी।

कुशनर के पक्ष में 45 के मुकाबले 51 मत पड़े। वह ‘कुशनर कंपनीज नामक रियल एस्टेट फर्म के

संस्थापक हैं। उनके बेटे जैरेड ट्रंप के पूर्व कार्यकाल में व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार रह चुके हैं।

जैरेड कुशनर की शादी ट्रंप की सबसे बड़ी बेटी इवांका से हुई है। ट्रंप ने पिछले साल नवंबर में चार्ल्स

कुशनर को नामित करने के अपने इरादे की घोषणा करते समय उन्हें एक कुशल कारोबारी, परोपकारी

और सौदा करने में माहिर शख्स बताया था। इस महीने की शुरुआत में अपने नाम पर पुष्टि के लिए

सीनेट में सुनवाई के दौरान कुशनर ने कहा था कि वह फ्रांस के साथ मिलकर काम करेंगे ताकि दोनों

देशों के महत्वपूर्ण आर्थिक संबंधों में अधिक संतुलन लाया जा सके और वह फ्रांस को रक्षा क्षेत्र में

अधिक निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments