Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedट्रांसफार्मर से तोड़फोड़ करने के मामले में कलायत पुलिस द्वारा आरोपी काबू

ट्रांसफार्मर से तोड़फोड़ करने के मामले में कलायत पुलिस द्वारा आरोपी काबू

हरियाणा प्रदेश /  कैथल 15 अप्रैल । गाँव चौशाला में खेत के ट्रांसफार्मर से तोड़फोड़ करने के मामले की जांच थाना कलायत पुलिस के एएसआई कुलदीप सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी चौशाला निवासी मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया। एसडीओ बिजली विभाग कलायत की शिकायत अनुसार 26 नवंबर को उपरोक्त आरोपी मनोज द्वारा एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर चौशाला निवासी मंजीत के खेल में स्थित बिजली ट्रांसफार्मर से तोड़फोड़ की, ताकि उसकी बिजली सप्लाई बंद हो सके। जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया। आरोपी द्वारा अपनी निजी रंजिश कारण घटना को अंजाम देना कबूल किया, जो ट्रांसफार्मर से तोड़फोड़ करने पर उसकी लाइट बाधित हो सके तथा उसकी फसल में पानी ना आने कारण नुकसान हो सके। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments