Friday, February 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशट्रेडिंग का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

ट्रेडिंग का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

इंडिया गौरव ब्यूरो फरीदाबाद, 18 मई  । टेलीग्राम पर ट्रेडिंग का झांसा देकर लाखों रुपए से अधिक की ठगी

करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता

ने रविवार को बताया कि सेक्टर 30 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में दी अपनी

शिकायत में आरोप लगाया कि पिछले दिनों उसने अपने मोबाइल फोन पर टेलीग्राम एप इंस्टॉल

किया। ऐप इंस्टॉल होने के तीन-चार दिन बाद एक टेलीग्राम ग्रुप बन गया जिसमें शिकायतकर्ता का

नंबर भी ऐड कर दिया गया था। उस ग्रुप में ट्रेडिंग के बारे में बताया जा रहा था तथा ग्रुप में धीरे-

धीरे अन्य लोग भी जुड़ रहे थे। कुछ दिन बाद जिस व्यक्ति ने वह ग्रुप बनाया था, उसने अपने बारे

में बताया और गु्रप में ट्रेडिंग के बारे में भी जानकारी दी कि कैसे ट्रेडिंग की जाती है, ट्रेडिंग से जुड़े

हुए कुछ उदाहरण दिए तथा ट्रेडिंग से होने वाले प्रॉफिट के बारे में बताया। ग्रुप के सभी लोग उसकी

बातों से संतुष्ट हुए और उन लोगों ने ट्रेडिंग करने का फैसला किया, इसके उपरांत ग्रुप एडमिन ने

एक लिंक भेजा जिस पर शिकायतकर्ता का डिमैट अकाउंट बना और शिकायतकर्ता ने ट्रेडिंग करने शुरू

कर दी। फिर ग्रुप एडमिन ने बताया कि वीआईपी ट्रेडिंग भी कर सकते हैं और इसमें तीन से पांच

दिन में 10 से 15 लाख रुपए कमा सकते हैं। इस प्रकार शिकायतकर्ता ने वीआईपी ट्रेडिंग के लिए

60 हजार रुपए की फंड्स दिये, जिसमें उसका 14 लाख 40 हजार रुपए का मुनाफा दिखाया गया।

जब शिकायतकर्ता ने प्रॉफिट अमाउंट निकलना चाहा तो ठगों ने कहा कि 20 प्रतिशत कमीशन का

भुगतान करना होगा। जिस पर शिकायतकर्ता ने अपनी पत्नी के अकाउंट से दो लाख 88 हजार रुपए

ठगों के बताये अनुसार जमा करा दिये। इसके बाद शिकायतकर्ता के पास मैसेज आया कि 11

प्रतिशत और टैक्स देना पड़ेगा, जिस पर शिकायतकर्ता को पता लगा कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है।

जिस शिकायत पर थाना सेंट्रल में ठगी की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। साइबर थाना

सेंट्रल की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए शिवकुमार (29) निवासी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश व

गंगाधर सारस्वत (34) निवासी राजस्थान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि

शिवकुमार पोस्ट ग्रेजुएट है तथा उसकी गांव में ही बिजली की दुकान है। उसने ललित कुमार से

खाता लेकर आगे गंगाधर सारस्वत को दिया था। वहीं गंगाधर सारस्वत दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता

है, गुरुग्राम में रह रहा है तथा ग्रेजुएट तक की पढ़ाई की हुई है। उसने शिवकुमार से खाता लेकर

आगे ठगों को दिया था। दोनों एक दूसरे को 7/8 महीने से जानते हैं दोनों एक पार्टी के दौरान मिले

थे, तभी से उनकी जानकारी है। खाते में ठगी के दो लाख 88 हजार रूपए आए थे। खाताधारक गौरव

गोयल व एक अन्य आरोपी ललित कुमार को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है । दोनों आरोपियों को

अधिक पूछताछ के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments