Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त

 बुलेट बाइक की मार्फत पटाखे बजाकर दहशत फैलाने वालों पर भी शिकंजा..

128 बुलेट बाइक के चालान सहित फरवरी माह में कुल 2970 वाहनों के चालान काटकर किया 23 लाख  37 हजार 20 रुपये का जुर्माना..
सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए करे ट्रैफिक नियमों की पालनाः एसपी राजेश कालिया..
कैथल, 06 मार्च : जिला कैथल में ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों पर एसपी राजेश कालिया के निर्देशानुसार कड़ी निगरानी की जा रही है। ट्रैफिक एसएचओ एसआई राजकुमार की अगुवाई में ट्रैफिक पुलिस की अलग-अलग टीम बनाकर ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के चालान काटे जा रहे है तथा साथ साथ आमजन को ट्रैफिक नियमों की पालना करने बारे भी जागरूक किया जा रहा है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी राजेश कालिया के आदेशानुसार जिला पुलिस द्वारा बुलेट बाइक से पटाखे की आवाज निकालकर क्षेत्र में दहशत पैदा करने वाले तथा मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त बुलेट पर विशेष तौर पर पैनी नजर रखी जा रही है। इस दौरान फरवरी माह दौरान एसी 128 बुलेट बाइको के चालान किए गए है।प्रवक्ता ने बताया कि फरवरी माह के दौरान यातायात पुलिस ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों से काफी सख्ती से पेश आई। माह के दौरान यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने के मामले में 86 इम्पाउंड व्हीकलों सहित कुल 2970 चालान किए गए। गत माह के दौरान पुलिस द्वारा चालको से 23 लाख 37 हजार 200 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस द्वारा मुख्य रूप से वाहन पर बिना नंबर प्लेट के 254, लाइन चेंज के 106, बिना हेलमेट के 189, ओवर स्पीड के 412, रोंग साइड के 743, बिना सीट बेल्ट के 258, शराब पीकर ड्राइविंग के 20, मोबाइल प्रयोग के 3, ब्लैक फिल्म के 10 तथा अंडर एज के 4 चालान किए गए है। एसपी राजेश कालिया ने कहा कि आमजन वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों के प्रति लापरवाही बरतते है जिस लापरवाही की वजह से हम खुद को दूसरों को और अपने परिवार के साथ धोखा करते है जिससे कि जान माल का नुकसान भी होता है। एसपी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य चालान काटने का नही है बल्कि आमजन की जिंदगी बचाना है। सडको पर होने वाली दुर्घटनाओं में होने वाले जानमाल के नुकसान को कम करने के लिए पुलिस कटिबद्ध है। समाज के एक जिम्मेदार व समझदार नागरिक होने के नाते ट्रैफिक नियमों की पालना करें खुद की जिंदगी और अपनें परिवार की जिन्दगी को सुरक्षित रखें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments