Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedठोस कचरा प्रबंधन के शेड के लिए नियमानुसार जारी की गई है...

ठोस कचरा प्रबंधन के शेड के लिए नियमानुसार जारी की गई है 21 लाख 12 हजार 92 रुपये की राशि बीडीपीओ सीवन ने दी जानकारी

 कैथल  इंडिया गौरव ब्यूरो 11 अप्रैल : खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायतों को ठोस कचरा प्रबंधन शेड के लिए राशि नियमानुसार जारी की है। इस राशि को जारी करने में नियमों का उल्लंघन करने की चर्चाएं सत्य से परे हैं। इनमें सच्चाई नहीं है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत खेड़ी गुलाम अली, खानपुर, डोहर, रसूलपुर, लदानाचक्कू, लैण्डरकीमा तथा पिसौल को कुल 21 लाख 12 हजार 92 रुपये की राशि ठोस कचरा प्रबंधन प्रोजेक्ट के निर्माण हेतु स्थानांतरित की गई है। यह राशि नियमानुसार आधिकारिक स्वीकृति के बाद ही स्थानांतरित की गई है।इससे पूर्व यह राशि मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआरडीए, कैथल के कार्यालय में ई-टेंडर लगाने हेतु जमा करवाई थी। उस दौरान जो टेंडर लगा, उसमें से केवल ग्राम पचायत कांगथली तथा लैण्डरकीमा में ही ठोस कचरा प्रबंध प्रोजेक्ट का निर्माण करवाया गया है। शेष ग्राम पंचायतों के टेंडर को रद्द करने के लिए विभाग मुख्यालय लिखा गया था। जब यह काम ही पूरा नहीं हुआ तो पूर्व में पंचायतों की ओर से जमा करवाई गई राशि को अब मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआरडीए, कैथल द्वारा दो बार में कुल 30 लाख 69 हजार 517 रुपये बीडीपीओ कार्यालय सीवन को स्थानांतरित किया। जहां से इसमें से 21 लाख 12 हजार 92 रुपये का फंड ग्राम पंचायतों को भेजा गया है। इस राशि के दुरुपयोग का सवाल ही नहीं उठता। यह एक सरकारी खाते से ग्राम पंचायतों के सरकारी खातों में भेजी गई है। इसमें नियमों के उल्लंघन को लेकर जो चर्चाएं की जा रही हैं, वे सत्य नहीं हैं। निराधार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments