कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में डंपर की टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई।मृतकों की पहचान (एजाज शेख) (तौहीक शेख) (जाहुल शेख) और दो वर्षीय आसिफ शेख के रूप में हुई है। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने सड़क जाम किया और वहां खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचा। मौके पर पहुंचे पुलिसबल ने स्थिति को काबू में किया।पुलिस के मुताबिक हादसा मंगलवार शाम का है। बाइक में सवार एक ही परिवार के चार लोग डाक बंगला मोड़ से फरक्का जा रहे थे। तभी समशेरगंज इलाके में एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। डंपर ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी। इसके बाद सड़क गिरे लोगों को कुचलते निकल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने बताया कि डंपर ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
डंपर ने बाइक को मारी टक्कर; एक ही परिवार के 4 की मौत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..

