उत्तर प्रदेश/नोएडा: शनिवार शाम यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा हो गया। जहां नोएडा की ओर जा रही एक कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटने से वाहन में सवार 3 की मौके पर ही मौत हो गई और 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना नौहझील क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 63 के पास हुई।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विशंभरा गांव के रहने वाले अजहरुद्दीन अपनी पत्नी (खैरुनिशा) (साले अरशद) व (असरू )और जैकब के साथ किसी काम से अपने गांव आए थे। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम जब वे वापस जेवर लौट रहे थे तभी उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में उनकी पत्नी और जैकब व असरू की मौत हो गई जबकि अजहरुद्दीन और अरशद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का उपचार जारी है।
डिवाइडर से टकराई कार, 3 की मौत.2 लोग गंभीर रूप से घायल ..
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..

