Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedडीएसपी बीर भान ने गांव धुंधरेहड़ी व भानपुरा में आमजन से की...

डीएसपी बीर भान ने गांव धुंधरेहड़ी व भानपुरा में आमजन से की मुलाकात

ग्रामीण भ्रमण तहत पुलिस आमजन के बीच में जाकर उनकी समस्याएं सुन रही..
नशा मुक्त समाज बनाने के लिए पुलिस का सहयोग करें ग्रामीण..
हरियाणा प्रदेश / कैथल, 31 मार्च।कैथल पुलिस द्वारा एसपी राजेश कालिया के कुशल नेतृत्व में गांव गांव जाकर जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। पुलिस द्वारा लगातार आमजन के बीच में जाकर उनकी समस्याएं सुनी जा रही है तथा इसके साथ उनका त्वरित समाधान किया जा रहा है। इसके अलावा इस दौरान पुलिस द्वारा आमजन को विभिन्न विषयों बारे जागरूक भी किया जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मुहिम दौरान डीएसपी बीर भान व थाना सदर एसएचओ एसआई मुकेश कुमार ने गांव धुंधरेहड़ी व भानपुरा में ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान डीएसपी ने कहा कि आज का युवा नशे व अपराधों की ओर ज्यादा अग्रसर है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि अपने बच्चों को नशे से बचाएं व सामाजिक कार्यो में सहयोग के लिये प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता है कि गांव में शांति का माहौल बना रहे और आम जनता में सुरक्षा की भावना बनी रहे। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि गांव में किसी भी प्रकार की गुटबाजी से दुर रहे। यदि कोई गांव में नशा बेचता है या किसी किस्म का अपराध करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा व अपराधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान गांव में कैमरे लगवाने बारे, अवैध शराब खुर्दें बंद करने बारे तथा ग्रामीणों को दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, गाडी चलाते समय सीट बेल्ट लगाने लिए भी प्रेरित किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments