Sunday, December 28, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedडीसी ने किया प्रदर्शनी का दौरा, एक-एक स्टॉल पर जाकर ली जानकारी..

डीसी ने किया प्रदर्शनी का दौरा, एक-एक स्टॉल पर जाकर ली जानकारी..

कैथल, दिसम्बर: भाई उदय सिंह किला परिसर में गीता जयंती के उपलक्ष्य में लगाई गई भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ डीसी प्रीति ने रिबन काटकर किया। कैथल में तैनात प्रशिक्षू आईएएस अंकिता पुवार सहित जिले के आला अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे। डीसी ने एक-एक स्टॉल पर जाकर जानकारी हासिल की। कई स्टॉल पर पहुंचने पर आयोजकों ने डीसी सहित अधिकारियों का स्वागत व अभिनंदन किया। सबसे पहले स्टॉल पर जियो गीता संस्था द्वारा श्रीमद् भगवद् को विराजमान किया गया था। जहां श्रीमद् भगवद् गीता की अराधना की गई। डीसी ने संस्था द्वारा हर साल लगाए जाने वाले इस स्टॉल के बारे में पूरी जानकारी हासिल की। संस्था से जुड़े सदस्यों सुषम कपूर, गुलशन पपरेजा, अजय भंजाना, रिंकू टूटेजा, अमित चुघ, पारस गाबा, सुरजीत कपूर, गगन सेठी, सुनील खुराना, दिनेश पाठक एडवोकेट, मदन लाल सहित अन्य ने डीसी को बताया कि हर साल गीता जयंती पर उनका यहां पर स्टॉल लगाया जाता है। जिसमें श्रीमद् भगवद् के बारे में लोगों को जानकारी दी जाती है।इन विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी

इसके बाद डीसी प्रीति ने अन्य अधिकारियों सहित नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, ग्रामीण आजीविका मिशन कैथल का अवलोकन किया। इसके बाद जिला समाज कल्याण विभाग, जिला कल्याण विभाग कैथल, जिला अग्रणी प्रबंधक, आयुष विभाग, औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, दी कैथल सहकारी चीनी मिल्ज लि., कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग,          मत्स्य विभाग, बागवानी विभाग, हिंदू परिषद, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, जिला रैडक्रॉस सोसायटी, पुलिस विभाग / आरएसओ, राजेश कुमार, खेड़ी सिकंदर (प्रगतिशील किसान), अमनदीप (सिर्फ असली देसी गाय दूध डेयरी फार्म), श्री श्याम रसोई विक्की गोयल, हैफेड विभाग, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, खेल विभाग, जिला निर्वाचन अधिकारी , जिला रोजगार अधिकारी, ब्रह्मकुमारी, ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्टाल का अवलोकन किया और जानकारी प्राप्त की। ब्रह्मकुमारी, ईश्वरीय विश्वविद्यालय से अनिल शर्मा, कविता बहन, पुष्पा दीदी ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यो के बारे में जानकारी दी।

ओपन स्टेज बना प्रतिभा प्रदर्शन का केंद्र

प्रदर्शनी स्थल पर ओपन स्टेज बनाया गया है। जहां लोगों ने उद्घाटन के समय अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयुष विभाग के माध्यम से युवाओं ने योग क्रियाओं का बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिसकी मुख्य अतिथि डीसी प्रीति ने खूब सराहना की। इसके बाद स्कूली बच्चों ने नृत्य व गायन की प्रस्तुतियां दी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments