कैथल, 6 मार्च:जिला बाल कल्याण परिषद की अध्यक्षा एवं डीसी प्रीति ने वीरवार सुबह बाल भवन में चल रहे डे केयर सेंटर का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों के बैठने के कक्ष, रसोई, पुस्तकालय और रजिस्टर आदि चेक किए। निरीक्षण के दौरान लगभग सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। उन्होंने जिला बाल कल्याण अधिकारी को ओर अधिक बेहतर व्यवस्था करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान ने डीसी को अवगत कराया कि डे केयर सेंटर में प्रतिदिन 25 बच्चे आते हैं। इसके अलावा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए भी परिषद में सिलाई व ब्यूटी पार्लर आदि का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। इस समय दोनों कोर्स में कुल 50 लड़कियां प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इस अवसर पर डीसी प्रीति बच्चों व प्रशिक्षण प्राप्त कर रही लड़कियों से भी बातचीत की और उनसे व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। डीसी प्रीति ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। अधिकारी सुनिश्चित करें कि सभी बच्चे किसी न किसी गतिविधि में भाग जरूर ले, ताकि उनके अंदर छिपी प्रतिभा को संवारा जा सके। डीसी ने कहा कि बच्चों को नियमानुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने निर्माणाधीन बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया और बाल कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि भवन का निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करें।
डीसी ने किया बाल भवन का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..

