लाला लाजपतराय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के निदेशक से की बात…
कुछ प्रशासनिक स्वीकृति के लिए फाइल लंबित, जल्द काम होगा शुरू : डीसी…
कैथल, 5 मार्च। डीसी प्रीति ने लुआस के रिजनल सेंटर के अधूरे पड़े कार्य पर कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने इस संबंध में लाला लाला लाजपतराय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के निदेशक से बात की और कार्य के लंबित होने बारे चर्चा की। डीसी को बताया गया कि इस केंद्र का करीब 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। अतिरिक्त बजट की स्वीकृति मिलते ही इस पर अप्रैल माह में काम शुरू कर दिया जाएगा। डीसी प्रीति ने बताया कि संज्ञान में आया था कि क्योड़क में बन रहे लुआस के रिजनल सेंटर का काम पूरा होना है। इसके लिए लाला लाजपतराय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के निदेशक ने बताया ह कि इस पर वर्ष 2016-17 में काम शुरू हुआ था। बीच में कोविड काल के कारण काम रुक गया था। फिर काम शुरू किया गया तो काम करीब 90 प्रतिशत पूरा हो गया है। इसके अलावा इसमें कुछ कार्य बढ़ाया भी गया है। इसमें होस्टल, रेस्ट हाउस व आवास एरिया बनाया जाना है। इसके लिए अतिरिक्त बजट के लिए फाइल विभाग मुख्यालय भेजी गई है। अधिकारियों ने बताया है कि स्वीकृति मिलते ही इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उधर, लुआस के निदेशक नरेश जिंदल ने बताया कि अप्रैल माह में स्वीकृति मिलते ही क्योड़क में बन रहे रिजनल केंद्र के लंबित कार्य को पूरा करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

