शत प्रतिशत रहा कक्षा 12वीं व 10वीं का परीक्षा परिणाम..
इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल 15 मई। सी.बी.एस. ई. नई दिल्ली द्वारा कक्षा 12वीं व 10 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें प्रशंसनीय प्रदर्शन करते हुए दिल्ली पब्लिक विद्यालय, कैथल के विद्यार्थियों ने विद्यालय के साथ-साथ अपने मां-बाप का नाम रोशन किया। कक्षा 12वीं में कामर्स से आयुषी मित्तल ने 98.4 प्रतिशत लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान व जिले में द्वितीय स्थान हासिल किया। हूमनटाइलस से पारस वालिया ने 95.4 प्रतिशत लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। साइंस में अनन्या बंसल ने 92.2 प्रतिशत लेकर प्रथम स्थान हासिल किय। विषय अनुसार इकोनॉमिक्स में केशव मित्तल ने 100, कला में हार्दिक मित्तल, हिमांक मल्होत्रा, काशवी मेहता, आयुषी मित्तल ने 100 अंक प्राप्त किए। कक्षा 10वीं में सानवी बंसल ने 99.2 प्रतिशत अंक हासिल करके विद्यालय और पूरे कैथल जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कंप्यूटर में 6 बच्चों ने 100 में से 100 प्रतिशत अंक लिए, सामाजिक विज्ञान में 1, विज्ञान में 2, गणित में 1 विद्यार्थी ने 100 अंक हासिल किए। अंग्रेजी में 99, हिंदी में 98 विषय अनुसार अधिकतम अंक रहे। प्रधानाचार्या सुजाता के. ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रतिदिन मेहनत कर आगे बढऩे की बात कही। स्कूल चेयरमैन सतीश कुमार बंसल ने सभी विद्यार्थियों को उनके द्वारा हासिल उपलब्धियों की शुभकामनाएं दी। बंसल ने बच्चों को देश की वास्तविक शक्ति मानते हुए उज्ज्वल राष्ट्र निर्माण की आकांक्षा की तथा अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन अनुसार चलकर अच्छा राष्ट्र प्रेमी बनने की बात कही।


