Monday, June 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeनई ‎दिल्लीड्रग्स तस्करी के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

ड्रग्स तस्करी के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

इंडिया गौरव ब्यूरोनई दिल्ली, 20 अप्रैल । क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स तस्करी के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान बिरेन्द्र प्रताप सिंह और जय राम दास के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 27 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया है। दोनों आरोपित समयपुर बादली के रहने वाले है। जांच में पता चला है कि दोनों आरोपित ओडिशा और बिहार से गांजा लाकर दिल्ली एनसीआर में तस्करी कर रहे थे। क्राइम ब्रांच के डीसीपी आदित्य गौतम ने रविवार को बताया कि पकड़ा गया जय राम दास मूलतः बिहार का रहने वाला है। वह ओडिशा से दिल्ली गांजा की आपूर्ति की जिम्मेदारी संभालता था। उसे उसके साथी बिरेन्द्र प्रताप सिंह से प्राप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। डीसीपी के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सबसे पहले बिरेन्द्र प्रताप सिंह को दबोचा। पुलिस ने उसके कब्जे से 27.568 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पूछताछ के दौरान बिरेन्द्र प्रताप सिंह ने खुलासा किया कि उसका सहयोगी जय राम दास, गांजा की बिक्री से प्राप्त धनराशि इक्ट्ठा करने के लिए उससे मिलने आने वाला था। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने जय राम दास को दबोचा। वहीं पूछताछ में आरोपित बिरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि वह काम की तलाश में दिल्ली आया था। आर्थिक तंगी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के दबाव में उसने गैरकानूनी गतिविधियों की ओर रुख किया। आर्म्स एक्ट के मामले में उसे जेल हुई। जेल की सज़ा पूरी करने के बाद उसने ओडिशा और बिहार से गांजा लाकर दिल्ली में सप्लाई करने का धंधा शुरू किया। इस अवैध कारोबार के लिए उसका संपर्क बिहार निवासी जय राम दास से हुआ, जो ओडिशा के एक सप्लायर के माध्यम से उससे जुड़ा था।आरोपित ट्रेन से ओडिशा जाकर गांजा लाते और फिर अलग-अलग बसों से दिल्ली आते थे। हर यात्रा के बाद वे अपनी टिकट नष्ट कर देते थे ताकि उनकी ट्रेवल हिस्ट्री का कोई रिकॉर्ड न मिले और पुलिस उनकी गतिविधियों का पीछा न कर सके।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments