Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशढांड: चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

ढांड: चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

निबंध लेखन, नारा लेखन और पोस्टर प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

इंडिया गौरव ब्यूरो ढांड, 4 जून । चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ढांड-डडवाना, कैथल में प्राचार्या डॉ. संगीता शर्मा के मार्गदर्शन से विज्ञान विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम को विज्ञान प्रकोष्ठ की संचालिका मैडम सरोज बाला की देखरेख में कराया गया। इस उपलक्ष्य में विज्ञान प्रकोष्ठ की मैडम प्राची, मैडम कविता द्वारा विश्व स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना विषय पर निबंध लेखन, नारा लेखन और पोस्टर प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति चेतना उत्पन्न करना था। छात्राओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया और अपने विचारों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने पर्यावरणीय संकट, प्लास्टिक से हो रहे नुकसान, प्राकृतिक संसाधनों के दोहन और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर जागरूकता जताई। जिनमें से निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बी.एस.सी. तृतीया  वर्ष से सृष्टि, द्वितीय स्थान पर एमए अंग्रेजी प्रथम वर्ष से अंजलि और एम ए इतिहास प्रथम वर्ष से तृतीय स्थान पर आशा रही। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर एमए अंग्रेज़ी प्रथम वर्ष से महविश, द्वितीय स्थान पर बीएस सी तृतीय वर्ष से रितू, तृतीय स्थान पर एमए अंग्रेज़ी प्रथम वर्ष से अंजलि रही। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर एमए अंग्रेज़ी प्रथम वर्ष से महविश, द्वितीय स्थान पर एमए इतिहास प्रथम वर्ष से आशा,तृतीय स्थान पर एमए अंग्रेजी प्रथम वर्ष से अंजलि रही। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ.अनु दूना, मैडम ललिता ने सफलतापूर्वक निभाई। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्या डॉ. संगीता शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है और युवाओं को इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। प्राचार्या ने प्रतियोगिताओ में विजेता प्रतिभागियों को  पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments