पर्यावरण दिवस पर एक विशेष रैली एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
इंडिया गौरव ब्यूरो ढांड, 5 जून। आज चौ. ईश्वर कन्या महाविद्यालय ढांड-डडवाना कैथल द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक विशेष रैली एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस का मुख्य उद्देश्य था वृक्ष लगाएं-पर्यावरण बचाएं। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्या डा. संगीता शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें बड़ी सख्या में छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दिवस पर आयोजित रैली में प्रतिभागियों ने प्लास्टिक हटाओ पृथ्वी बचाओं, हरित क्रांति लाओ पेड़ लगाओ और स्वस्थ जीवन का रहस्य-हरा-भरा पर्यावरण जैसे नारो के साथ जन-जन में जागरुकता फैलाई। रैली के उपरातं कोलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं के द्वारा पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉॅ. संगीता शर्मा ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिए एक गंभीर खतरा बन चुका है। हमें इसके प्रयोग को तुंरत कम करना होगा और अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पृथ्वी को हरा-भरा करना होगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता बढ़ाना, प्लास्टिक के दुष्परिणामो के बारे में जानकारी देना और वृक्षारोपण के माध्यम से हरियाली को बढ़ावा देना था। छात्राओं द्वारा यह संकल्प लिया गया कि आगे भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण को स्वस्थ और सुरक्षित रखने का प्रयास जारी रहेगा।


