कैथल, 10 मार्च: डीसी प्रीति के मार्ग दर्शन में ढांड के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के हॉल में टीबी पीडि़त रोगियों को पोष्टिक आहार किट का वितरण किया गया। इस दौरान जिला रैडक्रॉस सोसायटी के सचिव रामजी लाल, टीबी इंचार्ज डॉ. संदीप बातिश, एसएमओ डॉ. श्याम सुंदर मौजूद रहे।जिला रैडक्रॉस सोसायटी के सचिव रामजी लाल ने बताया कि निक्षय मित्र योजना के अंतर्गतर बनाए गए डोनरों व दात्ताओं और उन द्वारा गोद लिए गए टीबी पीडि़त रोगियों की सहायतार्थ ढाड में ग्राम पंचायतों, सरपंचों, ग्राम सचिवों व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के सहयोग से 47 जरूरतमंद रोगियों को पोष्टिक आहार किट वितरित की गई। टीबी से ग्रस्त रोगियों को पोष्टिक किट उपलब्ध करवाने के लिए ईश्वर सिंह, गुलाब सिंह, मोहित कुमार, अरूण, कश्मीर सिंह, मिट्ठू, सुनीता रानी, राजबीर द्वारा 6 माह तक पोष्टिक आहार किट उपलब्ध करवाने का जिम्मा उठाया।जिला रैडक्रॉस सोसायटी सचिव रामजी लाल ने कहा कि हम सभी को मिलकर समाज सेवा के इस कार्य में आगे आना होगा। जरूरतमंद लोगों की सेवा करना रैडक्रॉस सोसायटी का कार्य है, जिसमें समाज सेवी संस्थाओं का सहयोग बहुत जरूरी है। उन्होंने टीबी के लक्षणों के बारे में जानकारी दी और कहा कि टीबी रोग से पीडि़त व्यक्ति हमेशा अपने मुंह को ढ़क कर रखें। उनके परिवार के सदस्यों को चाहिए कि वे उनका पूरा सहयोग करें, ताकि मानसिक रूप से मजबूती मिले। इस मौके पर नरेश कुमार, जितेंद्र, महेंद्र पाल सिंह, डॉ. बीरबल दलाल आदि मौजूद रहे।
ढांड में टीबी पीडि़त रोगियों को पोष्टिक आहार किट का किया गया वितरण–समाज सेवा के इस कार्य में सहयोग करें आमजन : सचिव रामजी लाल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..


